Siwan News जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने किया नाम रौशन
Siwan News सीवान जिले की प्रतियोगिता में विज्ञानंद केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्र उज्ज्वल प्रकाश ने स्वर्ण पदक और छात्रा काजल रजक ने रजत पदक जीता। बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स सहित कई खेल शामिल थे। विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित जिले का नाम रौशन किया है। बिहार सरकार के खेल बिभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन सीवान के संयुक्त तत्वधान में कई खेलो का आयोजन किया गया। इसमें बैडमिंटन, वेट लिफ्टिंग, एथेलेटिक्स सहित कई खेलो में खिलाड़ीओ ने पदक जीता। विज्ञानंद केंद्रीय विद्यालय के छात्र उज्ज्वल प्रकाश ने स्वर्ण पदक तो वही छात्रा खिलाड़ी काजल रजक ने रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा कई मेडल जीतने के बाद विद्यालय पहुंचे छात्रों को विद्यालय परिवार के तरफ से समान्नित किया गया।
विद्यालय के निदेशक विलास गिरी ने कहा कि पढ़ाई के अलावा छात्रों को खेल के प्रति भी रुचि रखना चाहिए। खेल खेलने से आदमी स्वस्थ व लाभकारी जीवन यापन करता है। शूटिंग क्लब के सचिव सीपी गिरी ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी असीम संभावनाए है। छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेल के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। मौके पर कमलेश कुमार, जय प्रभा कुमारी, आशुतोष कुमार सहित विद्यालय के सभी छात्र, छात्राए व शिक्षक उपस्थित थे।

