जिले में एलपीजी गैस उपलब्ध, अफवाहों से बचें : डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक है और सप्लाई नियमित रूप से जारी है। 48 एजेंसियों में कुल 19,876 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निपटारा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है।

जिले में एलपीजी गैस उपलब्ध, अफवाहों से बचें : डीएम

सीवान जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हैं और आपूर्ति नियमित रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि इंडेन के 30 वितरकों के पास 12,873, भारत गैस के 10 वितरकों के पास 4,866 तथा हिंदुस्तान गैस के आठ वितरकों के पास 2,137 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। इस प्रकार कुल 48 एजेंसियों में 19,876 गैस सिलेंडर मौजूद हैं। सभी कंपनियों द्वारा प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है और होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। डीएम ने कहा कि गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित जांच की जा रही है।

अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई भी जारी है। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली या अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सदर अनुमंडल में 86 पिकअप व 36 ठेलों तथा महाराजगंज में 18 पिकअप वाहनों से आपूर्ति की जा रही है। शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय है। उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1906 या जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।