जिले के 869 मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक प्रोजेक्ट का होने लगा कार्य

Feb 05, 2026 01:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को प्रभावी ढंग से कक्षा में लागू करने के लिए दिया गया प्रशिक्षणडीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंडों में शिक्षकों को पूर्व में...

 जिले के  869 मध्य विद्यालयों में  शैक्षणिक प्रोजेक्ट का होने लगा कार्य

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान जिला में शैक्षणिक नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। जिले के सभी 869 मध्य विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग यानी कि पीबीएल पर आधारित शैक्षणिक प्रोजेक्ट का शत-प्रतिशत सफल क्रियान्वयन हो चुका है। यह उपलब्धि न केवल जिला शिक्षा व्यवस्था के लिए गर्व का विषय है, बल्कि इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम भी माना जा रहा है। बहरहाल, इसी परिपेक्ष्य में डायट सीवान में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान बताया गया कि जिले के 869 मध्य विद्यालयों में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन कर लिया गया है।

कार्यशाला के दौरान माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट 3.9 की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सीवान जिले के तहत 869 मध्य विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित प्रोजेक्ट का शत-प्रतिशत सफल क्रियान्वयन किया जा चुका है, जो जिले की एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि मानी जा रही है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जय कुमार ने बताया कि प्रोजेक्टर बेस्ड लर्निंग पीबीएल के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यवहारिक ज्ञान, रचनात्मक सोच व समस्या-समाधान क्षमता का प्रभावी विकास हो रहा है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी सभी शैक्षणिक परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया। डीपीओ एसएसए ने बताया कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के तहत विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों पर व्यवहारिक व गतिविधि आधारित प्रोजेक्ट दिए गए। इसका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता, टीमवर्क व आत्मविश्वास का विकास करना था। इस पद्धति के माध्यम से बच्चे किताबों तक सीमित न रहकर अपने आसपास के परिवेश, समाज, विज्ञान, गणित, पर्यावरण व सामाजिक मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने परियोजना की सफलता पर सभी संबंधित टीम सदस्यों को बधाई दी। कार्यशाला में जिला समन्वयक राजीव रंजन, जिला तकनीकी टीम की सदस्य पूनम तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह, आनंद मोहन समेत जिले के सभी प्रखंडों की प्रखंड तकनीकी टीम व जिला तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।