ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानसीवान: दो गुटों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग हुए घायल

सीवान: दो गुटों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग हुए घायल

थाना क्षेत्र के गुठनी बाजार में गुरुवार की देर शाम दो गुटों के बीच आपसी विवाद में खूनी संघर्ष की घटना हो गई। इस घटना में छह से अधिक लोग घायल हो गए है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि ममौर व गुठनी...

सीवान: दो गुटों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग हुए घायल
गुठनी। एक संवाददाताThu, 15 Nov 2018 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गुठनी बाजार में गुरुवार की देर शाम दो गुटों के बीच आपसी विवाद में खूनी संघर्ष की घटना हो गई। इस घटना में छह से अधिक लोग घायल हो गए है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि ममौर व गुठनी बाजार के युवकों के बीच दशहरा मेले के दौरान विवाद के बाद मारपीट हुई थी।हालांकि  बाद में दोनों तरफ के लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शान्त करा दिया गया था।

इधर गुरुवार की देर शाम हुई घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ममौर के मुन्ना यादव जैसे ही बाजार में आया उसे दूसरे पक्ष के लोग उसी घटना का उदाहरण देते हुये मारने लगे। बीच-बचाव करने आए संदीप यादव, धनजंय यादव, हरेश यादव सहित छह लोग घायल हो गए।सभी घायलों का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है।दोनों गुट में हुई  मारपीट के बाद बाजार में भगदड़ मच गई।सभी अपनी-अपनी दुकानों का शटर बन्द करके भागने लगे।जानकारी मिलते गुठनी पुलिस मौके पहुँच गई है।तलवार, लाठीव संभल बरामद किया गया है।घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।हालांकि बाजार में पुलिस की मौजूदगी में रुक-रुक कर दोनों तरफ से पत्थरबाजी अभी भी जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें