सीवान नप क्षेत्र के विकास में आड़े आ रही जमीन की कमी

Feb 11, 2026 03:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान नगर परिषद क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन जमीन की कमी के कारण कई योजनाएं अधर में लटक गई हैं। वार्डों की संख्या 38 से बढ़कर 45 हो गई है, फिर भी कचरा डपिंग प्वाईंट, सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट और अन्य बड़ी योजनाएं भूमि की अनुपलब्धता के कारण आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।

 सीवान नप क्षेत्र के विकास में आड़े आ रही जमीन की कमी

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान नगर परिषद क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। नए परिसिमन के बाद नगर परिषद क्षेत्र में वार्डों की संख्या 38 से बढ़कर 45 हो गई। क्षेत्र का विकास हुआ तो संभावनाएं भी बढ़ रही हैं, लेकिन जमीन की अनुपलब्धता विकास के मामले में आड़े आ रही है। जमीन नहीं मिलने से नगर परिषद के पूर्व व वर्तमान बोर्ड द्वारा बोर्ड की बैठक में पारित कई बड़ी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। इससे शहर के विकास की परिकल्पना सही तरीके से क्रियान्वित नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जमीन नहीं मिलने से आधा दर्जन से अधिक बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन लंबे समय से सिर्फ जमीन नहीं मिलने से हो रहा है।

इसमें सबसे बड़ी समस्या कचरा डपिंग प्वाईंट का है। इसके अलावा, सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट, सूखा-गीला कूड़ा निस्तारण प्लांट, सब्जी मंडी, पिंक टॉयलेट, हाट-बाजार समेत कई बड़ी योजनाएं जमीन नहीं होने से फाइलों में दबकर रह गई। शहर के कचरा प्वाईंट पर लगे कचरे के ढेर को मशीन से दबाकर उसकी मात्रा को कम करने के लिए डंपिंग प्वाईंट पर मशीन लगाने की योजना भी जमीन के अभाव में लटक गई है। वर्तमान व पूर्व के बोर्ड की बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास के लिए तैयार किए गए रोड मैप के क्रियान्वित नहीं होने से सही मायने में विकास को गति नहीं मिल रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।