श्रद्धा और विश्वास से कोई भी कार्य सफल अवश्य होता है : राजन जी महाराज

Mar 10, 2026 10:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में वीएमएचई इंटर कॉलेज में चल रही श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर राजन जी महाराज ने शिव विवाह प्रसंग की चर्चा की। श्रद्धालुओं ने उनके भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया। कथा में पर्यावरण जागरूकता के लिए पौधों का वितरण किया गया। राजन जी ने विश्वास और श्रद्धा के महत्व पर भी जोर दिया।

श्रद्धा और विश्वास से कोई भी कार्य सफल अवश्य होता है : राजन जी महाराज

सीवान, कार्यालय संवाददाता । वीएमएचई इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज ने शिव विवाह प्रसंग की चर्चा करते हुए अपने मधुर स्वरलहरियों से श्रद्धालुओं को आस्था के समंदर में गोते लगाने पर मजबूर कर दिया। उनके हर भजन पर श्रद्धालु भावविभोर होते रहे और बीच बीच में पूज्य राजन जी जिंदगी की कई गुत्थियों को सहजता से सुलझाने का संदेश भी देते रहे। मालूम हो कि सीवान में चल रही श्रीराम कथा में पर्यावरण बोध को जागृत करने के लिए नियमित तौर पर पंच पल्लव के पौधों का वितरण भी किया जा रहा है।

सोमवार को श्रीराम कथा के दौरान सबसे पहले श्रीराम चरित मानस की आरती यजमानगणों द्वारा की गई। पूज्य राजन जी महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने श्रीरामचरित मानस में कुल सात अध्यायों की रचना किया। मानस का हर कांड जिंदगी को सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आप कोई भी काम करें । किए जा रहे काम पर आपकी श्रद्धा नहीं है आपको विश्वास नहीं है तो संबंधित काम आपका कभी पूरा नहीं हो सकता है। जब आप किसी काम के प्रति विश्वास जागृत करते हैं जब आपकी उस काम के प्रति श्रद्धा होती है। श्रद्धा उत्पन्न होगी तो विश्वास अपने आप उत्पन्न हो जाएगा। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए काम ही आपको सफलता दिलाते हैं। जीवन में चाहे कितनी भी असफलता मिले या कितनी भी चुनौतियां आए। कभी हार नहीं मानना चाहिए। सतत् प्रयास धीरे धीरे ही सही लेकिन मंजिल पर जरूर पहुंचा देते हैं। जीवन में यदि कुछ हासिल करना चाहते हैं तो विनम्रता के भाव का भी समावेश अपने जीवन में करें। कथावाचक राजन जी महाराज ने श्रीराम कथा के दौरान कहा कि सदगुरु का जीवन में बहुत महत्व है। वह सद्गुरु ही है जो जीवन को दिशा दिखाकर दशा को बदल देता है। निराशा को आशा में बदल देता है। जीवन में नई संभावनाओं का सृजन सदगुरू द्वारा ही होता है। भगवान शिव जैसे सद्गुरु के कारण ही चंद्रमा भी पूजनीय हो गए। राजन जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस शिव विवाह के प्रसंग के बारे में बताया गया। उन्होंने शिव के दूल्हा बनने और बारात में शामिल विभिन्न गणों की उपस्थिति का मनभावन चित्रण किया, जिससे श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि विवाह के संदर्भ में दहेज प्रथा एक नकारात्मक अवधारणा है। आपसी संबंधों में स्नेह का होना आवश्यक है। श्री राम कथा के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की पत्नी उर्मिला देवी, सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, जिला अवर निबंधक पंकज कुमार झा आदि उपस्थित रहे। मुख्य यजमान सुभाष प्रसाद, धर्मशिला देवी के साथ सह यजमान डॉक्टर विजय पांडेय डॉक्टर आरती रानी पांडेय, विनोद प्रसाद, मीरा देवी, राजेश कुमार, मुन्ना जी, संजू, मनीष कुमार, शिल्पी देवी, रूपेश कुमार, नेहा गुप्ता के साथ दैनिक यजमान वीरेंद्र तिवारी, शोभा देवी, प्रोफेसर अशोक श्रीवास्तव, प्रोफेसर अलका श्रीवास्तव राजेश कुमार सिंह, प्रियंका सिंह आदि रहे। मंच संचालन राजेश पांडेय और अंजनी पांडेय ने किया। पूज्य राजन जी ने उद्यमी सुभाष प्रसाद और धर्मशिला देवी के पाणिग्रहण संस्कार के 50वीं वर्षगांठ पर मंगलकामनाएं भी प्रेषित किया। श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजन कल्याण सिंह, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर शरद चौधरी, संयोजक डॉक्टर रूपेश कुमार ने आगत अतिथियों को सम्मानित किया। सोमवार को सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के बच्चे निदेशक अशोक सिंह के नेतृत्व में श्रीराम कथा का श्रवण करने पहुंचे। मुख्य झलकियां - छोटे छोटे बच्चे भी श्रीराम कथा सुनने अपने परिवारजनों के साथ नियमित तौर आ रहे हैं। - राजन जी महाराज के भजनों को सुन श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करने लगते हैं। - हर उम्र के लोग और महिलाएं श्रीराम कथा श्रवण के लिए आ रहे हैं। - राजन जी द्वारा आत्मीय संवाद लोगों को लाभ बहुत अच्छा लग रहा है। - राजन जी महाराज जब भोजपुरी शब्द बोल रहे हैं तो सभी श्रद्धालु मंत्र मुग्ध होते जा रहे हैं। - श्रीराम कथा स्थल पर मौजूद पौराणिक पंगनूर गाय को देखने के लिए भी श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।