हसनपुरा की श्रेया कुमारी दे रहीं आत्मरक्षा के प्रशिक्षण
हसनपुरा, एक संवाददाता।मिली। इन उपलब्धियों से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ी है, वहीं, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के माध्यम से स्वच्छता पर जोर देना प्रमुख...

हसनपुरा, एक संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण श्रेया कुमारी द्वारा प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में प्रशिक्षण दे रही है। जो कि विगत दो वर्षों से कराटे से ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर अपने प्रखंड के सैकडों लड़कियों को आत्मरक्षा का गुण सिखा रही श्रेया कुमारी राष्ट्रीय स्तर में गोल्ड मेडलिस्ट और राज्य स्तर में गोल्ड मेडल प्राप्त कर सीवान जिले की गौरव बन चुकी है। वहीं निजी स्कूलों में भी श्रेया द्वारा मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं उसका कहना है कि बेटियों को सबल और सक्षम बनाने के लिए इस मुहिम में हैं।
जहां अपना विशेष योगदान दे रही है।ऐसी ही बेटियां अगर आगे बढ़ती रहें। वहीं पढ़ाई के साथ-साथ अपनी आत्मरक्षा का भी गुण सीख ले तो आने वाले समय में बेटियां सशक्त और सबल बनेंगी। प्रखंड के सहुली के रफीपुर गांव के रहने वाले बैकुंठ नाथ शर्मा की बेटी श्रेया कुमारी एक प्रशिक्षक के रूप में समाज में एक अपना अहम योगदान दे रही है। उसके प्रशिक्षण से हजारों लड़कियाँ इस समाज में अपनी हिम्मत और हौसलों से उड़ान भरेगी। श्रेया कुमारी का सोच अपने जैसी सैकड़ो लड़कियों को सबल और मजबूत बनाना है। उसका कहना है कि अभी कुछ दिन पहले जूनियर ग्राफ्टिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में वह चयनित की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




