गुठनी में शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ को मारी गोली

Mar 09, 2026 12:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

गुठनी के पचनेरुआ गांव में शादी समारोह से लौटते समय अधेड़ सुनील सिंह (48) को अपराधियों ने गोली मार दी। उन्हें पेट और सीने में दो गोली लगी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बीच पूर्व विवाद को इस घटना का कारण माना जा रहा है।

 गुठनी में शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ को मारी गोली

गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पचनेरुआ गांव के नहर पर शादी समारोह से लौट रहे अधेड़ को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के जतौर गांव निवासी सुनील सिंह (48) वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया है कि घायल सुनील सिंह शादी समारोह से लौट रहे थे। पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इससे दो गोली उनके पेट और सीने में जा लगी। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने के बाद परिजन खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस लगातार सघन जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अभी घटना के कारणों का सही ढंग से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। नाराज परिजन ने घायल अवस्था लेकर पहुंचे अधेड़ को भर्ती के बाद हंगामा किया। कोर्ट परिसर में भी दोनों गुटों से हुई थी मारपीट की घटना थाना क्षेत्र के पचनेरुआ गांव में हुई अंधाधुंध फायरिंग में जतौर गांव निवासी सुनील सिंह को गोली लग गई। घटना में जहां वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं विवाद का मुख्य कारण दोनों गुटों में हुए कोर्ट परिसर के झड़प को भी देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में कुछ दिन पहले ही काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद से ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया। परिजनों के झड़प में आधा दर्जन स्वास्थकर्मी घायल थाना क्षेत्र के जतौर में गोली लगने से घायल अधेड़ को लेकर जैसे ही परिजन पीएचसी पहुंचे। उन्होंने पीएचसी में कुव्यवस्था का हवाला देकर जमकर बवाल किया। और डॉ शकील अहमद, गार्ड मुरारी प्रसाद, रोहित यादव, आशा रीता देवी, समेत आधा दर्जन स्वास्थकर्मी के साथ मारपीट किया। ड्यूटी पर तैनात डॉ शकील अहमद ने बताया कि वे घायल का इलाज कर रहे थे। बावजूद उनके साथ मारपीट हुई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस पीएचसी में जाकर जांच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज को देखकर दोषियों की पहचान की जाएगी। क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष थानाअध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घायल के फर्द बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपितों के खिलाफ लगातार छापेमारी चल रही है। घटना पर नजर रखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।