घायल युवक व उसके साथी का अपराधिक इतिहास पता कर रही पुलिस

Apr 08, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट में एक युवक पवन कुमार को गोली लगी। पवन और उसके साथी दीपक फर्नीचर खरीदने आए थे, तभी चार अपराधियों ने पवन का मोबाइल और ब्रासलेट छीन लिया। विरोध करने पर पवन को गोली मार दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल युवक व उसके साथी का अपराधिक इतिहास पता कर रही पुलिस

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। महाराजगंज के एसडीपीओ अमन ने बताया कि घटनास्थल अभी स्पष्ट नहीं हो रहा है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घटना कहीं दूसरी जगह हुई है और भागने के दौरान रास्ते में खून गिरा है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम सीवान गई है, जो घायल युवक पवन और उसके साथी दीपक से पूछताछ कर बयान दर्ज करने गई है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल का साथी दीपक कुमार एक दिन पहले ही छपरा जेल से जमानत पर छूटा है। वह इसुआपुर थाने के आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल गया था।इस

घटना से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। बताया गया है क िथाना क्षेत्र के बेचिरागी गांव मिर्जापुर में बहियारा चंवर होकर जाने वाले सूनसान रास्ते में मंगलवार को गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव के मनोज साह का पुत्र पवन कुमार बताया जाता है। वह फर्नीचर व्यवसाई है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी के साथ फर्नीचर खरीदने भगवानपुर आया था। इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पीछा कर भगवानपुर हाट के बहियारा चंवर में युवक पवन कुमार का मोबाईल और हाथ में पहना ब्रास्लेट छीन लिया, इसके बाद रुपया छीनने का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घायलावस्था में उसी के गांव का उसका साथी दीपक कुमार उसे बाइक से भगवानपुर सीएचसी पहुंचाया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, पीएसआई छपित कुमार चौबे, एसआई सुनील कुमार दलबल के साथ घायल के बताए घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच एसडीपीओ अमन भी घटनास्थल पर पहुंच अनुसंधान शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।