Siwan News कलश स्थापना के साथ देवी दुर्गा का हुआ आगमन : माता की गूंज रही जय जयकार

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News सीवान में रविवार को कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हुआ। मंदिरों और घरों में मां शैलपुत्री की पूजा तथा दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और फूलों की मांग बढ़ी। विदुरती हाता पुलिस लाइन मोहल्ले में पूजा पंडाल और रोशनी की तैयारी शुरू हुई। आचार्य के अनुसार, इस बार माता का आगमन हाथी पर हुआ है।

Siwan News कलश स्थापना के साथ देवी दुर्गा का हुआ आगमन : माता की गूंज रही जय जयकार

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हुआ। पौ फटते ही देवी मंदिर से लेकर घर आंगन तक माता रानी की जय जयकार से गूंज उठे। या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः के उच्चारण से मंदिर से लेकर लोगो के पूजा घर तक गूंजते रहे। नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी। पूजन सामग्री, फूल फल की दुकानों पर भीड़ देखने लायक थी। नौ दिनों के नवरात्र को लेकर फुल विक्रेताओं ने बाहर से भी फूल मंगवाना शुरू कर दिया है।

शहर के कचहरी दुर्गा मंदिर, रजिस्ट्री कचहरी मोड़, संतोषी माता मंदिर, डीएवी मोड़ के समीप फुल दुकानों पर सुबह से ही भीड़ बनी हुई थी। सबसे अधिक मांग अड़हुल के फूल और माला की रही। नवरात्र को लेकर अड़हुल का एक फूल 5 रुपया में बिक रहा है। गेंदा के माला की कीमत भी बढ़ गई है। बहरहाल, शारदीय नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हो गई। इसके साथ ही मंदिरों और घरों में जय माता दी और माता रानी के जयकारों की गूंज कानों में अमृत के समान घुल रही है। माता रानी के आगमन के साथ ही संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो चला हैं। नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर मां मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। देवी का आह्वान कर पहले कलश को स्थापित किया गया। फिर पूजा की सभी विधियां पूरी की गई। कलश स्थापना के बाद घर से लेकर मंदिर तक में श्रद्धालु दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किए। शहर के कचहरी दुर्गा मंदिर, रजिस्ट्री कचहरी काली मंदिर, गांधी मैदान बुढ़िया माई मंदिर, फतेहपुर दुर्गा मंदिर, पंचमंदिरा, डीएवी मोड़, स्टेशन रोड, कोडार दुर्गा मंदिर, संतोषी माता मंदिर, जरती माई मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।इधर, काफी संख्या में माता के भक्तों ने नौ दिनों का उपवास भी शुरू कर दिया है। आचार्य पंडित उपेंद्र पाण्डेय ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र में माता रानी का आगमन हाथी हुआ है। ईसे शास्त्रों में सुख, समृद्धि और अच्छी वर्षा का शुभ संकेत माना जाता है। आचार्य ने बताया कि रविवार के दिन से नवरात्रि शुरू होती है तो माता का वाहन हाथी होता है। हाथी पर सवार होकर माता का आगमन अधिक वर्षा का संकेत देता है। मान्यता के अनुसार यदि नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू हो रही है तो मां दुर्गा का वाहन हाथी होता है। शारदीय नवरात्र के साथ मोहल्ले भी गुलजार शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ मोहल्ले भी गुलजार हो रहे है। शहर के विदुरती हाता पुलिस लाइन मोहल्ले में नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना शुरू की गयी। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से पूरा मोहल्ला भक्तिमय हो चला।कलश स्थापना के साथ शुरू हुई पूजा के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह खूब दिख रहा है वही दुर्गापूजा की तैयारी भी शुरू हो गयी हैं। यहां मिलन सेवा समिति के बैनर तले मां दुर्गा की पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. पूजा समिति पंडाल को आकर्षक रूप देने में जुटा है। पंडाल निर्माण में प्रशासनिक निर्देश और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। पूजा समिति के अनुसार, पूरे परिसर में आकर्षक लाइटिंग की जायेगी, ताकि रात के समय पूजा पंडाल की छटा देखते बने। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से पंडाल को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। समिति के अनुसार प्रयास है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर माहौल मिले और सभी मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं। मौके पर धीरेंद्र कुमार लाल, नंदलाल प्रसाद, धनु पासवान, विवेक लाल, सूरज कुमार, रोहन लाल, गोपीचंद पासवान, रामचंद्र पासवान, चंद्रदेश्वर पासवान, विपुल कुमार, धनंजय कुमार, नीरज कुमार, प्रिंस कुमार, अर्जुन कुमार और रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦सीवान में शारदीय नवरात्र कब शुरू हुआ?−
सीवान में शारदीय नवरात्र रविवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News कलश स्थापना के साथ देवी दुर्गा का हुआ आगमन : माता की गूंज रही जय जयकार