
शबे बरात में शाम होते ही इबादत में जुटा मुस्लिम समुदाय
गोपालपुर में शबे बरात के अवसर पर मस्जिदों को सजाया गया। बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में गलियों में दिखे। सभी समुदाय इबादत में जुटा था। कब्रिस्तान की सफाई की गई और लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दुआ करते रहे। युवकों ने इबादतगुजारों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की।
गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों को मंगलवार को शबे बरात के मौके पर रंगबिरंगे झालरों एवं लाइटों से सजा दिया गया और शाम होते ही रंग बिरंगे कपड़ों में टोपी लगाए बच्चे गलियों में आते जाते दिखे। वहीं, बड़े बूढ़े और जवान भी नए परिधानों में सजधज कर मस्जिद की तरफ जाते दिखे। गांव की गलियों को भी साफ सफाई के साथ चमकाया गया था और झालरों से खूबसूरती बढ़ाई गई थी। सभी मुस्लिम समुदाय शबे बरात में रात भर इबादत की तैयारियों में जुटा हुआ था। गांव की गलियों में घरों में बन रहे पकवान एवं हलवा की खुशबू बिखरी हुई थी।
शबे बरात में कब्रिस्तान में मौजूद विभिन्न मजारों एवं कब्रों के आसपास भी साफ सफाई कर दी गई थी। कुछ लोग देर शाम को ही कब्रिस्तान जाकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं उनकी बख्शीश की दुआएं करते दिखे। रात भर देर तक इबादत करने के दौरान नींद भी आती है जिसके लिए कुछ युवकों के समूह द्वारा रात में इबादतगुजारों के लिए चाय नाश्ते का भी प्रबंध किया गया था। शाम होते ही देखते ही देखते विभिन्न गांव में सभी मस्जिदें इबादतगुजारों से भर गई और नमाज एवं कुरान के तिलावत की आवाज गूंजने लगी। अपने रब को खुश कर उनसे बख्शीश की तलब करने में सभी मुस्लिम लगे रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




