हसनपुरा में अकीदत के साथ मना शब-ए-बरात
हसनपुरा में मुस्लिम समुदाय ने शब-ए-बारात को अकीदत के साथ मनाया। सभी मस्जिदें और कब्रिस्तान दूधिया रौशनी से सजाए गए। लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर चिराग़ जलाकर दुआएं मांगते रहे। महिलाओं ने घरों में इबादत की, जबकि बच्चों और युवाओं ने कब्रिस्तानों में जाकर इबादत की। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा।

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड व नगर पंचायत के इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार की रात शब-ए- बारात अकीदत के साथ मनाया। जहां शाम होते ही क्षेत्र की सभी मस्जिदों व कब्रिस्तानो को दूधिया रौशनी से सजाई गई थी। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों के कब्रों पर चिराग़ रौशन कर दुआए मगफिरत की। वहीं बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी कब्रिस्तानों में जाकर चिराग रौशन किया। वहीं महिलाओं ने में भी घरों में इबादत करती हुई देखी गई। जहां कुरआन की तिलावत की। यह नजारा उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग, हसनपुरा, शेखपुरा, निजामपुर, सरैयां, खाजेपुर, सेमरी, अरंडा, जलालपुर, रजनपुरा, गायघाट, लालनचक, करमासी, लहेजी, हरपुरकोटवा, पियाउर, विश्वंभरपुर सहित अन्य गांव में देखने को मिला।वहीं
सभी घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट हलवे बनाकर फातेहा के साथ शुरुआत की गई। जहां तहां मस्जिदों में जलसे का प्रोग्राम भी हुआ। जहां उलेमाओं ने एक से एक तकरीर व नात व कलाम को पढ़ा। उलेमाओं ने बताया कि इस पूरी रात इबादत की होती है। जहां लोग अपने पूर्वजों को जो दुनिया से रूखसत हो चुके हैं, की मगफिरत के लिए उनके कब्र पर जाकर चिराग रौशन करते हुए दुआए मगफिरत की। इस रात पूरी इबादत की गई। वहीं मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा कर जीवन में किए गए गुनाहों की माफी मांगी। इस दौरान बच्चों ने भी इबादत की। वहीं स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में काफी मुस्तैद दिखा ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




