ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की फसल हो जाएगी चौपट

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

मौसम की बेरुखी के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि से आम, लीची और प्याज जैसी सब्जियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। गुरुवार को तापमान में गिरावट आई, न्यूनतम 17 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात में ठंड बढ़ने की संभावना है।

ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की फसल हो जाएगी चौपट

मौसम की बेरुखी इसी तरह बनी रही और ओलावृष्टि हुई तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। आम और लीची के मंजर में लगे फूल झड़ेंगे ही, प्याज समेत सभी हरी सब्जियों पर भी इसका असर पड़ेगा। अरहर की फसल में लगी फूल-फलियों पर भी असर दिखेगा। मौसम की बेरुखी से गुरुवार को दिन के तापमान में गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री तक हो गया है। मौसम को जानने वालों का कहना है कि रात में ठंड की स्थिति भी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।