जिले में आज दिख सकता है ट्रोपिकल रेनस्टॉर्म का असर दिख

Oct 30, 2025 01:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान में मेंथा चक्रवात का असर मंगलवार से दिखने लगा है। आसमान में बादल छाए हैं और कुछ स्थानों पर बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में काम रोकें और जलभराव की स्थिति में सावधानी बरतें।

जिले में आज दिख सकता है ट्रोपिकल रेनस्टॉर्म का असर दिख

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मेंथा चक्रवात का असर मंगलवार से ही दिख रहा है। आसमान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो रही है। वहीं आने वाले तीन दिनों में सामान्य से कुछ अलग रूप दिखाया है। मंगलवार को मौसम अपेक्षाकृत गर्म और बादल भरा देखने को मिला। वहीं दिन का तापमान लगभग 32 डिग्री तक रहा। रात में न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री रहेगा। इस दिन लोगों ने धूप कम और बादल अधिक रहने से थोड़ा उबाऊ जैसा मौसम महसूस किया। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। वहीं गुरुवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक इस दिन जिले में ट्रोपिकल रेनस्टॉर्म का असर दिख सकता है।

इसका मतलब है कि हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, दिन का तापमान गिरकर लगभग 25 डिग्री तक आ सकता है और रात का तापमान लगभग 23 डिग्री तक रहेगा। जबकि 31 अक्टूबर को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा किसानों और आम नागरिकों के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। इसमें बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में कटाई-बुआई जैसे कामों को रोक कर रखने, जलभराव की स्थिति में निचले इलाकों में पानी का निकास सुनिश्चित करने, अचानक आने वाली बारिश से गिट्टी-मिट्टी का असर खेतों में दिख सकता है, इसलिए मिट्टी की रक्षा के लिए इंतजाम किया जाना बेहतर बताया गया है। साथ ही सामान्य जन जीवन में भी छतों, नालियों की सफाई कर लेना और पानी जमा होने से बचना बेहतर रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।