ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर, दोनों के ड्राइवर जख्मी

Mar 07, 2026 02:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट में एनएच 331 पर आधी रात को दो ट्रकों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर में दोनों ट्रकों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें एक ड्राइवर घायल होकर फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों ड्राइवरों को गंभीर चोटों के लिए अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर, दोनों के ड्राइवर जख्मी

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच 331पर गुरुवार की आधी रात भगवानपुर हाट थाना मोड़ के नजदीक ब्रह्म बाबा स्थान के पास तीखा मोड़ पर दो ट्रकों में आमने - सामने टक्कर जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के सामने के परखच्चे उड़ गए और उनके केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक का ड्राइवर घायल होकर क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने केबिन को काटकर उसमें फंसे घायल ड्राइवर को बाहर निकला। वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा हैं कि बालू लदा एक ट्रक छपरा से मलमलिया की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा खाली ट्रक मलमलिया से छपरा की ओर जा रहा था, तभी ब्रह्म बाबा स्थान के पास तीखा मोड़ पर दोनों की आमने - सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर लोग आधी रात जग गए। लोग जब नींद से जगकर दौड़े आए तो वहां का दृश्य देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। ट्रकों में टक्कर की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने दोनों ट्रकों के घायल हुए ड्राइवरों को तत्काल इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर ट्रक मालिक दोनों घायल ड्राइवरों को इलाज के लिए अपने साथ लेकर चले गए। क्षतिग्रस्त ट्रक छपरा के एक ही गांव के बताए जाते हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर चौकीदार को तैनात कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।