जाम से शहरवासियों को हुई परेशानी
सीवान में रविवार को होली की खरीदारी के चलते भीषण जाम लगा। बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों फंसे रहना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

सीवान। शहर में रविवार को भीषण जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। होली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। जिससे मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को घंटों फंसे रहना पड़ा। बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौक-चौराहों और संकरी सड़कों पर स्थिति अधिक गंभीर रही। खरीदारी के लिए आए लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को नियंत्रित कर आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया।
पुलिस की मुस्तैदी से धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



