
मैरवा में बिना सूचना के दस घंटे तक गायब रही बिजली
मैरवा, एक संवाददाता। नगर क्षेत्र में बिजली सप्लाई की स्थित खराब हो गई है। रविवार को बिना सूचना के दस घंटे से अधिक बिजली गायब रही। बिजली कटौती होने से लोग बिजली कंपनी के मंशा पर सवाल खड़ा कर रहे...
मैरवा, एक संवाददाता। नगर क्षेत्र में बिजली सप्लाई की स्थित खराब हो गई है। रविवार को बिना सूचना के दस घंटे से अधिक बिजली गायब रही। बिजली कटौती होने से लोग बिजली कंपनी के मंशा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।भीषण गर्मी के बीच रविवार को दस घंटे से अधिक समय तक बिजली गायब रही है। बिना सूचना के दस घंटे से अधिक समय तक बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। सोमवार को दिन में एक बजे से देर रात को ग्यारह बजे तक बिजली पूरी तरह से ठप थी। बिजली कटौती को लेकर बिजली कंपनी के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई थी आये दिन क्षेत्र में बीना सूचना के घंटो तक पावर कट किये जाने के बाद स्थानीय उपभोक्ता आंदोलन के मूड में है।दूसरी

ओर बिना सूचना के प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में लगभग पांच तक घंटे बिजली गायब रही।गर्मी के बढ़ते ही बिजली की गुल गायब होने की समस्या शुरूहो गई है। बिजली कंपनी 20 घंटे तक बिजली सप्लाई के दावे के बीच गर्मी के शुरू होते ही बिजली आपूर्ति के लचर व्यवस्था की पोल खुल जाती है। आलम यह है कि बिना सूचना के कई इलाकों में मेंटेनेंस के नाम पर पांच से दस घंटे तक बिजली गायब रहती है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से दोपहर और शाम के समय कभी तीन घंटे तो कभी चार घंटे बिजली कट रही है। पूछने पर पता चला कि मेंटेनेंस का काम हो रहा है. गर्मी के शुरू होते ही आये दिन मेंटेनेंस को लेकर दो से चार फीडर की बिजली तीन से चार घंटे के लिए बंद की जा रही है।कभी मेंटेनेंस को लेकर पूर्व में सूचना जारी होती है तो कभी नहीं होती है। मेंटेनेंस या अन्य समस्या को लेकर जो समय निर्धारित किया जाता है उससे एक घंटा देरी से ही बिजली चालू होती है।ऐसे में सवाल यह उठता है कि गर्मी के समय में जो पेड़ों की छंटायी का काम पहले करना था उसे भीषण गर्मी और उमस वाले मौसम में शुरू जाता है।मैरवा पावर सब स्टेशन सीवान और लौकीपूर ग्रीड से जुड़ा हुआ है। इसके बाद भी नगर क्षेत्र में लगातार दस घंटे का पावर कट लग रहा है। मैरवा पावर सब स्टेशन से बेहतर बिजली अन्य प्रखंड में हो रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




