Siwan News शाहबाचक मोड पर दो बाइक में टक्कर, एक घायल

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News रविवार रात शाहबाचक मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिसमें निकु पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया और बाद में सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय लोग तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

Siwan News शाहबाचक मोड पर दो बाइक में टक्कर, एक घायल

Siwan News शाहबाचक मोड पर दो बाइक में टक्कर, एक घायल फोटो_ अस्पताल में घायल का इलाज चलते हुए बड़हरिया। थाना क्षेत्र के सिवान-बड़हरिया मुख्य मार्ग स्थित शाहबाचक मोड़ के पास रविवार की रात में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक थाना क्षेत्र के छक्का टोला निवासी रघुनाथ पासवान के पुत निकु पासवान 32 वर्ष बताया जाता है।

घटना का ब्योरा

बताया जाता है कि निकु पासवान रविवार की रात किसी आवश्यक काम से बाइक से सिवान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान शाहबाचक मोड़ के पास सिवान की तरफ से आरही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निकु पासवान सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सड़क के चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

पुलिस की कार्यवाही

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर 112 पुलिस टीम को सूचना दिया। तुरंत 112 पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को कब्जे में लेकर स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जहां युवक के इलाज के बाद बेहतर इलाज के सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की इलाज की गई। इधर थाना अध्यक्ष छोटन ने बताया कि पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। किसी प्रकार के आवेदन नहीं मिला है।

स्थानीय लोगों की मांग

इधर पुलिस दुर्घटना के कारणों और दूसरे बाइक सवार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। सामाजिक कार्यकर्ता धनील कुशवाहा ने बताया कि आए दिन तेज रफ्तार से वाहन चलाने से घटनाएं घटित हो रही है। इस घटना के पहले दर्जनों सड़क दुर्घटना इस मार्ग पर हो चुकी है। जिसका कारण तेज वाहन चलना है। स्थानीय प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लहरिया कट और तेज वाहन चलाने वाले पर करवाई कि मांग की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कब और कहाँ यह दुर्घटना हुई?
यह दुर्घटना रविवार की रात शाहबाचक मोड़ पर हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News शाहबाचक मोड पर दो बाइक में टक्कर, एक घायल