गर्मी के मौसम के कारोबार प्रभावित

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

गर्मी के मौसम ने बड़हरिया में कारोबार को प्रभावित किया है। हीटवेव के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, जिससे खुदरा व्यापार में भारी कमी आई है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है और फल-सब्जियों की बिक्री में गिरावट आई है। मजदूरों के काम के घंटे भी कम हो गए हैं।

गर्मी के मौसम के कारोबार प्रभावित

गर्मी के मौसम के कारोबार प्रभावित बाजारों में पसरी रह रही है सन्नाटा बड़हरिया। भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जिसका सीधा असर कारोबार और अर्थव्यवस्था पर पड़ने लगी है।

बाजारों में सन्नाटा

दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। जिससे खुदरा व्यापार काफी हद तक प्रभावित हुआ है। बाजारों में 10 बजे के बाद शाम 4 बजे तक बिल्कुल सन्नाटा पसरा रह रहा है। हालांकि बाजार आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोग घरों में दुबके नजर आ रहे है, कपड़ा, ज्वेलरी और अन्य फुटकर दुकानदारों की दैनिक बिक्री में भारी कमी आई है। कपड़ा दुकानदार शहरुल खान, मुन्ना खान,अरविंद श्रीवास्तव, एकरामुल हक, तनवीर जकी, पंकज जायसवाल आदि व्यापारियों का कहना है कि सीजन होने के बावजूद बाजार ठप पड़े हैं।

फलों और सब्जियों पर प्रभाव

वही तेज धूप और लू के कारण फल और सब्जियां एक ही दिन में मुरझा और सड़ रही हैं। इससे छोटे रेहड़ी-पटरी वालों और सब्जी विक्रेताओं को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है वही खुले में काम करने वाले मजदूरों के काम के घंटे कम हो गए हैं, जिससे प्रोजेक्ट्स कार्य में देरी हो रही है। रविन्द्र कुमार, साधु शर्मा लोग दोपहर में रेस्तरां या ढाबों पर जाने से बच रहे हैं, जिससे इन-हाउस बिजनेस में काफी गिरावट आई है। मिठाई दुकानदार अशोक साह, प्रमोद साह का कहना है कि मौसम खराब होने से मजदूरों को मजदूरी देने लायक भी पैसा नहीं आ रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बड़हरिया में गर्मी का कारोबार पर क्या असर पड़ा है?
गर्मी के मौसम ने बड़हरिया में कारोबार को प्रभावित किया है, जिससे खुदरा व्यापार में भारी कमी आई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।