Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSevere Drop in Night Temperature Affects Daily Life in Siwan
 कनकनाती ठंड से बढ़ी गर्म कपड़ों की खरीदारी, बाजारों में उमड़ी भीड़

कनकनाती ठंड से बढ़ी गर्म कपड़ों की खरीदारी, बाजारों में उमड़ी भीड़

संक्षेप:

सीवान में पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में गिरावट आई है। ठंड के बढ़ने से लोग भारी कपड़े पहनने को मजबूर हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी ठंड के मद्देनजर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Dec 12, 2025 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिछले तीन-चार दिनों से जिले में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हल्की हवा के साथ बढ़ती ठंड ने लोगों को रोजमर्रा की दिनचर्या पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। दिन ढलते ही सर्द हवाओं का प्रभाव और तेज हो जाता है। इसके कारण लोग शाम होते ही भारी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि सुबह और शाम सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट संभव है। इससे सर्दी का असर और तेज होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ठंड की इस बढ़ती मार का सबसे ज्यादा असर बाजारों पर देखा जा रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी और ग्लव्स की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों का कहना है कि मौसम ठंडा होते ही ग्राहकों की आमद एकदम बढ़ गई है। लोग अपने परिवार के लिए नए गर्म कपड़ों की खरीदारी करने में जुटे हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग-सभी उम्र के लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं और अपनी पसंद के कपड़ों की तलाश कर रहे हैं। गर्म कपड़ों के साथ-साथ हीटर, ब्लोअर, इलेक्ट्रिक केतली और रूम हीटिंग उपकरणों की बिक्री तेज शहर में गर्म कपड़ों के साथ-साथ हीटर, ब्लोअर, इलेक्ट्रिक केतली और रूम हीटिंग उपकरणों की बिक्री भी तेजी पकड़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। उपभोक्ता सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अच्छी गुणवत्ता और कम बिजली खपत वाले उत्पादों की मांग सबसे ज्यादा है। नए-नए डिजाइनों में उपलब्ध जैकेट और ऊनी शॉल महिलाओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार बीते वर्ष की तुलना में इस बार सर्दी कुछ देर से शुरू हुई है, लेकिन अब तेजी से बढ़ रही ठंड ने कारोबार को गति दे दी है। कुछ दुकानों में तो स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गई है। कई व्यापारी नए माल की खेप मंगाने में लगे हुए हैं। उधर सड़क के किनारे अस्थाई दुकानों पर भी गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग कम दाम में मनपसंद कपड़े चुन रहे हैं। दिन में धूप निकलने से स्कूलों और दफ्तर जाने वालों पर भी दिख रहा ठंड का असर जिले में दिन में धूप निकलने के चलते ठंड बढ़ने का असर स्कूलों और दफ्तर जाने वालों पर कम दिख रहा है। सुबह-सुबह बसों और ऑटो में सफर करने वाले लोग गर्म कपड़ों में खुद को पूरी तरह ढककर निकल रहे हैं। बच्चों को स्कूल भेजने में भी अभिभावक अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सलाह दी है कि अचानक बढ़ती ठंड को देखते हुए सावधानी बरतें, गर्म कपड़े पहनें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। हालांकि शाम में ठंड बढ़ने से देर तक ऑफिस से निकलने वाले कर्मियों को थोड़ी परेशानी हो रही है। क्योंकि शाम में कुहासा भी गिर रहा है। इससे बाइक चलाने में परेशानी हो रही है।