Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSevere Condition of Siwan-Paigamberpur Road Raises Safety Concerns
 सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण की राह आसान नहीं

सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य मार्ग चौड़ीकरण की राह आसान नहीं

संक्षेप:

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से जनता में आक्रोशइस मार्ग से सटे गांव के लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले माननीय अब इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे...

Feb 09, 2026 02:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के साथ महाराजगंज अनुमंडल को सारण जिले से सीधे जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सीवान-पैगम्बरपुर मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। हरदिया मोड़ से शुरू होकर जनता बाजार (छपरा) को जोड़ने वाली यह सड़क आज के समय में परिवहन की जरूरतों के लिहाज से बेहद संकरी और असुरक्षित हो गई है। विडंबना यह है कि जहां एक ओर आम जनता आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से सहमी हुई है, वहीं स्थानीय सांसद और विधायकों ने इस जनहित के मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। 3.5 मीटर की चौड़ाई की सड़क की लंबाई 26 किलोमीटर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज के समय में जब सड़कों को फोर-लेन और सिक्स-लेन में बदला जा रहा है। तब इस व्यस्त मार्ग का इतना संकरा होना विकास के दावों पर सवालिया निशान खड़ा करता है। इस सड़क से पचरुखी, महाराजगंज और दरौंदा प्रखंड के दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क है। संकरी होने के कारण दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर जाम की स्थिति बन जाती है और पैदल यात्रियों या दोपहिया वाहन चालकों के लिए जान का जोखिम बना रहता है। इधर, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समलदेव कुमार ने बताया कि यह सड़क पथ निर्माण विभाग के ही अधीन है। लेकिन, विभाग की ओर से दो बार सड़क चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हालांकि, वहां से अभी तक तकनीकी स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही मुख्यालय स्तर से हरी झंडी मिलेगी। निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।