जिले में रोज हो रही धरपकड़ फिर नहीं रुक रही शराब की खरीद-बिक्री

जिले में रोज हो रही धरपकड़ फिर नहीं रुक रही शराब की खरीद-बिक्री

संक्षेप:

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।राजानगर, कर्बला व कंधवारा में पांच लोगों पर जुर्मानाराजानगर, कर्बला व कंधवारा में पांच लोगों पर जुर्माना

Dec 12, 2025 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जगह-जगह उत्पाद विभाग की टीम अभियान चलाकर अवैध शराब जब्त करने के साथ ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है, फिर भी शराब की खरीद-बिक्री का सिलसिला थम नहीं रहा। आए दिन शराब व शराबी पकड़े जा रहे। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव, हिलसड़ व चरौली स्थित एक होटल में बुधवार की सुबह 9 बजे छापेमारी कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार की, वहीं, भारी मात्रा में शराब भी जब्त की। वहीं, उत्पाद विभाग की टीम विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर मंगलवार को 8 शराबी व 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छापेमारी में 30.100 लीटर अवैध देशी शराब व 6.600 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही दो दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। बहरहाल, उत्पाद थाना महाराजगंज की टीम प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में छापेमारी की। उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव से अभियुक्त अंशु कुमार को 155.520 लीटर विदेशी शराब, हिलसड़ के एक होटल से राजीव कुमार उर्फ गांधी को 14.580 लीटर व अभियुक्त सोनू कुमार साह को चरौली बाजार के एक होटल से 3.600 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर ली। वहीं अभियुक्त अंशु कुमार के कब्जे वाले बगीचा से ऑफिसर च्वाईस की 180 एमएल की 18 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई। सभी पेटी में 48 पीस ऑफिसर च्वाईस की बोतल थी। वहीं, राजीव कुमार उर्फ गांधी के होटल के पीछे से बरामद 180 एमएल की 81 पीस व सोनू कुमार के होटल के पास से 180 एमएल की 20 पीस ऑफिसर च्वाईस की विदेशी शराब जब्त की गई है।