बंदी को लेकर सीवान जंक्शन पर सरुरक्षा रही कड़ी

Jan 04, 2025 12:40 pm IST
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान

बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी द्वारा बिहार बंद के चलते सीवान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। रेलवे सुरक्षा बल और जिला प्रशासन ने...

 बंदी को लेकर सीवान जंक्शन पर सरुरक्षा रही कड़ी

सीवान, नगर प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को निरस्त कराने को लेकर जन अधिकार पार्टी द्वारा बिहार बंद के मद्देनजर सीवान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी द्वारा बिहार बंद के चलते सीवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल, जिला प्रशासन तथा रेल थाना सिवान के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार, प्रभारी निरीक्षक,आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा , रेल थाना निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में सभी संवेदनशील जगहों पर टाऊन थाना प्रभारी के निर्देशानुसार पर्याप्त मात्रा में जिला बल के सदस्यों की तैनाती की गई थी। रेल परिचालन आम दिनों की तरह सामान्य रूप से निर्बाध गति से चला।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख