Siwan News महावीरी अखाड़ा मेला को लेकर 13 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News भगवानपुर हाट में दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला एवं जुलूस के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रशासन ने 13 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किया है। जुलूस 21 सितम्बर और मेला 22 सितम्बर को आयोजित होगा। अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

Siwan News महावीरी अखाड़ा मेला को लेकर 13 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात

Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर हाट और सकरी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला एवं जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था

अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज के कार्यालय के निर्देश पर दोनों स्थानों पर कुल 13 जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। भगवानपुर बाजार और सकरी में 21 सितंबर को अखाड़ा जुलूस और 22 सितंबर को मेला आयोजित होना है।

तैनाती में वृद्धि

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि भगवानपुर महाविद्यालय परिसर में चार दंडाधिकारी और चार पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र पुलिस बल एवं लाठी बल की तैनाती की गई है। भगवानपुर पुरानी बाजार में एक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल एवं लाठी बल तैनात रहेंगे। रामपुर दुर्गा मंदिर के समीप और धमई नदी के पास भी एक-एक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और लाठी बल की तैनाती की गई है।

सकरी में तैनाती

सकरी मेला क्षेत्र में नौ स्थानों पर एक-एक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल एवं लाठी बल की तैनाती की गई है। इनमें सकरी मेला मुख्य चौराहा का पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी छोर, महावीर मंदिर का मुख्य द्वार, सकरी ईदगाह मैदान से शंकरपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते का कोना और सकरी महावीर मंदिर मुख्य मेला परिसर स्थित पंचायत भवन शामिल हैं। इसके अलावा शंकरपुर से निकलने वाले अखाड़ा जुलूस के साथ, मुख्य चौराहा से शंकरपुर रोड के बीच बांसवाड़ी के पास तथा ईदगाह मैदान की चहारदीवारी के अंदर बनाए गए विशेष कैंप में भी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और बलों की तैनाती रहेगी। प्रशासन ने मेला और जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की भी व्यवस्था की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महावीरी अखाड़ा मेला कब आयोजित हो रहा है?−
महावीरी अखाड़ा मेला 22 सितंबर को आयोजित हो रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News महावीरी अखाड़ा मेला को लेकर 13 स्थानों पर दंडाधिकारी तैनात