Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSecond Term Exams Conducted in Bihar Schools Amid Strict Supervision
 मध्य और प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी के परीक्षा हुई

मध्य और प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी के परीक्षा हुई

संक्षेप:

बड़हरिया के सरकारी स्कूलों में वर्ग 1 से 8 तक द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन किया गया है। गुरुवार को प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 20,000 छात्र शामिल हुए हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए एक निगरानी टीम गठित की गई है। सभी स्कूलों में अनुशासन बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Dec 19, 2025 02:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के तमाम सरकारी स्कूलों में वर्ग पहला से लेकर आठवी तक द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को तमाम प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। प्रथम पाली में वर्ग 3 से वर्ग पांचवीं के छात्रों ने अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल हुए वही दूसरी पाली में वर्ग 6 से 8 वीं तक के छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए। बातदें की प्रखंड में प्राथमिक, मध्य विद्यालयों में 20 हजार छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल है। प्रखंड में प्राथमिक स्कूल की संख्या 112 और मध्य विद्यालय की संख्या 68 है।

प्रखंड के तमाम स्कूलों में कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। इधर कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए बीईओ राजीव पांडे ने एक टीम गठित कर परीक्षा पर निगरानी कर रहे है। बीईओ ने बताया कि सभी स्कूलों में परीक्षा का कार्यक्रम सभी हेडमास्टर को उपलब्ध करा दिया गया है। वही प्रश्नपत्र की गोपनीयता, उतर पुस्तिका का सुरक्षित संकलन करने और विद्यालय स्तर पर अनुशासन बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। इधर हेडमास्टर को यह दिशा निर्देश दिया गया है कि अपने अपने पोषक क्षेत्रों के अंदर बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने के अलावा 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है। इधर घर घर अभिभावक को जागरूक करना और बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने के लिए अधिक बच्चे शामिल हो रहे हैं।बीईओ ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन की जवाबदेही हेडमास्टर सहित स्कूल के तमाम शिक्षकों को दिया गया है जिसके निगरानी करने के एक टीम गठित किया गया है। किसी भी हाल में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रखंड के तमाम स्कूलों में हेडमास्टर सहित शिक्षक परीक्षा के संचालन में अहम भूमिका निभा रहे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;