Siwan News एसडीएम ने सारीपट्टी के दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम अनीता सिन्हा ने गुरुवार शाम भगवानपुर हाट प्रखंड के रौनक नगर सारीपट्टी स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पूजा समिति को अग्निशमन, बिजली, स्वयंसेवकों की तैनाती, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी, प्राथमिक उपचार तथा नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Siwan News  एसडीएम ने सारीपट्टी के दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया

Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र में पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र के पूजा पंडालों में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर गुरुवार की देर शाम एसडीएम अनीता सिन्हा ने प्रखंड के रौनक नगर सारीपट्टी में बने पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पूजा समिति के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन, बिजली के कनेक्शन, सुरक्षा की व्यवस्था, पूजा समिति के बैच के साथ स्वयं सेवकों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरा लगाने, ड्रोन कैमरे से निगरानी करने, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना आदि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष रघुवर पांडेय, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, चंदन सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News एसडीएम ने सारीपट्टी के दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया