विज्ञान मेला में केन्द्र एलियन रिसर्च लैब रहा आकर्षण का केन्द्र
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्व से होली का रंग चटख होने लगा है। होली के पारंपरिक गीत संगीत से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर लोग होली की

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आनंद नगर स्थित स्कूल में विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर केन्द्रिबत अपने मॉडल प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा। विज्ञान मेला में केन्द्र एलियन रिसर्च लैब आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की वेश भूषा में छोटे-छोटे बच्चे अतिथियों को आकर्षित किए। बहरहाल, यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित विज्ञान मेला के मुख्य अतिथि व डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने बच्चों की क्रिएटिविटी खुलकर सराहना की। उप चेयरमैन डॉ. रबाब फातिमा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
निदेशक अबरार अहमद, प्रिंसिपल हामिद अली, प्रो. रविन्द्र नाथ पाठक व अभिषेक साहू समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


