सीवान सदर प्रखंड के सात निजी विद्यालयों को तीन माह का मिला समय
सीवान के विभिन्न स्कूलों को आग्नि अंकेक्षण प्रमाण पत्र न उपलब्ध कराने पर तीन माह का समय दिया गया है। यदि समय सीमा में प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया, तो उनकी प्रस्वीकृति निरस्त कर दी जाएगी। यह कार्रवाई जीपीएस पब्लिक, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर और अन्य स्कूलों पर लागू होगी।

जिले के सीवान सदर पखंड के जीपीएस पब्लिक, महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मखदुम सराय, आरके पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, एसएम विजन पब्लिक स्कूल, स्मार्ट पब्लिक स्कूल व वीडीएस पब्लिक स्कूल सीवान सदर व दरौंदा प्रखंड के कॉस्टल रेसिडेन्शियल पब्लिक स्कूल, जीपी इंटरनेशनल स्कूल, जीडी मेमोरियल स्कूल, ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल, शिवजी प्रसाद पब्लिक स्कूल, सुखराम पब्लिक स्कूल, स्वामी सहजानंद केन्द्रीय विद्यालय, विद्या निकेतन राजपुर पसिवड़ व विद्या पब्लिक स्कूल दरौंदा द्वारा तीन माह के भीतर अग्नि अंकेक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर इनकी औपबंधिक रूप से दी गई प्रस्वीकृति को निरस्त कर दिया जायेगा। इनके अलावा रैडिएंस पब्लिक स्कूल गुठनी, रॉयल पब्लिक स्कूल हुसैनगंज, एलपीएस पब्लिक स्कूल लकड़ी नबीगंज, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पचरुखी को भी तीन माह का समय अग्नि अंकेक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है, अन्यथा इनके विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


