Siwan News स्कूल से चोरों ने पंखे सहित बर्तन चुरायी
Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता।अलग-अलग बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल अलग-अलग बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल अलग-अलग बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल

Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के हसनपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संदर्भ में स्कूल के हेडमास्टर ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल खुलने पर सब कुछ सामान्य था। दोपहर करीब दो बजे जब वे स्टोर रूम की तरफ गए, तो कमरे की कुंडी काटकर ताला हटाया गया था। इसके बाद कमरे की जांच करने पर दो पंखे, साइंस किट, कुछ बर्तन और तार गायब मिले। हेडमास्टर के अनुसार, स्कूल में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। पिछले छह महीने में दूसरी बार चोरी हो चुकी है।
इसकी सूचना पहले भी संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। बार-बार चोरी होने से स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों और संसाधनों पर असर पड़ रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


