Siwan News सरयू का जलस्तर घटा, लेकिन खतरे के निशान से अब भी 40 सेमी ऊपर
Siwan News दरौली में सरयू नदी का जलस्तर 61 मीटर 51 सेंटीमीटर से घटकर 61 मीटर 22 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। हालांकि, यह अभी भी खतरे की निशान से ऊपर है। जलस्तर में कमी से राहत मिली है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। प्रशासन ने नदी की स्थिति पर नजर रखी है।

Siwan News दरौली, एक संवादाता। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से कमी दर्ज की जा रही है। दरौली में नदी का जलस्तर 61 मीटर 51 सेंटीमीटर से घटकर 61 मीटर 22 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान 60 मीटर 82 सेंटीमीटर से करीब 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में कमी से तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बाढ़ का खतरा पूरी तरह टला नहीं है।जलस्तर घटने के बावजूद नदी का पानी अभी खतरे के निशान से ऊपर रहने के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है। नदी के आसपास बसे लोगों की निगाहें लगातार जलस्तर पर बनी हुई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में इसी तरह लगातार कमी जारी रही तो आने वाले दिनों में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। हालांकि, जलस्तर कम होने के साथ कुछ स्थानों पर कटाव का खतरा बढ़ने की आशंका भी बनी रहती है। प्रशासन की ओर से नदी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नाव परिचालन और तटवर्ती क्षेत्रों में आवागमन को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

