नालों के दूषित पानी से मैली हो रही है सरयू और गंडक नदी

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

नगर पंचायत के सीमा से गुजरने वाली सरयू नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। गंदा पानी दिन रात गिर रहा है और घाटों की सफाई केवल छठ पर्व के दौरान होती है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

 नालों के दूषित पानी से मैली हो रही है सरयू और गंडक नदी

गुठनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के सीमा से गुजरने वाली सरयू नदी का पानी अब धीरे धीरे प्रदूषित हो रहा है। इसमें नगर के मुख्य नाले का गंदा पानी दिन रात गिर रहा है। इसके साथ ही नदी में कचरे का ढेर लगा रहता है। लेकिन इसकी स्वच्छता को लेकर प्रशासनिक पहल अब तक नहीं हो रही है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नदी की स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए कई बार युवाओं ने भी पहल किया था। बावजूद अब तक नगर पंचायत के नाले का गंदा व कचरा से भरे गंदे पानी नदी में ही गिर रहा है। जिससे नदी का स्वरूप नाला के रूप में हो जाने की उम्मीद है। नदी के पानी से हाथ धोने से भी लोग परहेज कर रहे हैं।

घाटों किनारे लगे कचरे और गंदी की नहीं होती है सफाई

सरयू और गंडक नदी के घाटो की सफाई केवल छठ पर्व के दौरान ही होती है। इसके बाद साल भर स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत कोई ध्यान नहीं देता है। नगर के विभिन्न नालों का पानी लगातार नदी में ही गिराया जाता है। जिससे नदी के पानी में जहां कीड़े मकोड़े भरे पड़े हैं। वहीं जलीय जन्तु भी खत्म होने के कगार पर आ चुके हैं। स्थिति यह है कि अब गंदे पानी से भी दुर्गंध निकलता रहता है। लोग कूड़ा करकट भी इसी मेंं बेखौफ डालते है। जिससे स्थिति दिनों दिन गंभीर होती जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों के नालों का गंदा पानी नदी में बहाया जा रहा

नगर के सीमा से गुजरने वाली सरयू नदी का पानी नाले के गंदे पानी गिरने से प्रदूषित होता जा रहा है। इसमें नगर के सभी नाले से गंदा पानी दिन रात गिर रहा है। वही सरयू नदी में आज भी कई जगहों पर नाले को नदी में गिराया गया है। ग्रामीणों की माने तो स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, ठेकेदार अपनी सहूलियत के हिसाब से इसका निर्माण करा देते हैं। जबकि पानी गिरने का कोई समाधान आज भी नही ढूंढा जा सका है। जिससे आने वाले दिनों में इसका विरोध होने की संभावना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सरयू नदी का पानी किस कारण से प्रदूषित हो रहा है?
सरयू नदी का पानी नगर के मुख्य नाले का गंदा पानी गिरने के कारण प्रदूषित हो रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।