Siwan News शिक्षकों का सम्मान लाना, समस्याओं का समाधान प्राथमिकता: रमेंद्र
Siwan News सीवान में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-03 के प्रत्याशी रमेन्द्र राय ने शिक्षक दिवस पर अपनी दावेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 40 वर्षों का अनुभव है और उनकी प्राथमिकता शिक्षकों का सम्मान और समस्याओं का समाधान करना है।

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सूबे में सारण शिक्षक निर्वाचन चुनाव की घोषणा अभी हुई नहीं है, लेकिन चुनावी समर में उतरने वाले संभावित चेहरे शिक्षक मतदाताओं समेत बुद्धिजीवियों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगे हैं। सीवान सदर प्रखंड के अमलोरी स्थित बैकुंठ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर अपनी दावेदारी की घोषणा करते हुए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र -03 के प्रत्याशी व विद्या भारतीय अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के चेयरमैन रमेन्द्र राय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का उन्हें अनुभव है। कहा कि पिछले वर्ष से ही इस चुनाव की तैयारी कररहे हैं। वह शिक्षक समाज की आवाज बनने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा शिक्षक दिवस पर करते हैं।
शिक्षक की भूमिका
उन्होंने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है, समाज का भी शिक्षकों के प्रति यही भाव है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का कार्य सिर्फ शिक्षा देना है, उन्हें दूसरे कार्यों में लगाना सही नहीं है। शिक्षकों को प्रशिक्षित कर जिम्मेदार बनाए जाने की बात कहते हुए कहा कि शिक्षकों का चुनाव जीतकर सदन में जाकर राजनीतिज्ञ होने की जगह वह सिर्फ शिक्षक बनकर सदर में शिक्षक व शिक्षा हित की बात करेंगे, काम करेंगे।
शिक्षकों की समस्याएं
उन्होंने कहा कि दवाब में कार्य नहीं करते, शिक्षक व शिक्षालय की राजनीति से आते हैं, मेरे अभ्यास व स्वभाव में भी सिर्फ शिक्षक है। ग्रीन व क्लीन स्कूल की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक मतदाता शिक्षक प्रतिनिधि चुनें न कि राजनीतिज्ञ, एक शिक्षक के नाते उनके साथ सदैव खड़ा रहूंगा। रमेन्द्र राय ने कहा कि शिक्षक निर्माणकर्ता हैं, लेकिन उन्हें कर्मचारी समझा जा रहा है, लेकिन इस भाव को त्यागने की जरूरत है, क्योंकि शिक्षक कर्मचारी नहीं हैं।
प्राथमिकताएं
अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए रमेन्द्र राय ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वापस लाना व शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना उनकी बड़ी प्राथमिकता है। शिक्षकों का जो सम्मान होना चाहिए वह नहीं हो रहा है। शिक्षकों का सम्मान, पेंशन, वेतन विसंगतियां दूर करना है। प्रेसवार्ता में बैकुंठ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य श्याम शंकर पांडेय, डॉ. मनीष सिंह, संतोष सिंह मौजूद थे।


