सीवान: कुर्ता फाड़ होली में रंगे संजय पांडेय, फगुआ की गूंज से गूंजा आवास

Mar 04, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने उत्साह के साथ कुर्ता फाड़ होली मनाई। शहर के व्यवसायियों के साथ रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल के साथ होली खेली। युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रंग में रंग दिया और पारंपरिक फगुआ गीतों के साथ माहौल को होलीमय बना दिया। संजय ने प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

सीवान: कुर्ता फाड़ होली में रंगे संजय पांडेय, फगुआ की गूंज से गूंजा आवास

सीवान। सीवान जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बुधवार को पूरे उत्साह के साथ कुर्ता फाड़ होली मनाई। सुबह से ही वे शहर के व्यवसायी वर्ग के लोगों के साथ विभिन्न इलाकों में घूमकर अबीर-गुलाल खेलते नजर आए। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस उल्लास में युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक मौके पर युवाओं ने संजय पांडेय को रंग और अबीर से सराबोर कर दिया और उत्साह में उनका टी-शर्ट भी फाड़ दिया। पारंपरिक अंदाज में मनाई गई इस होली ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया।

फतेहपुर स्थित उनके आवास पर भी लोगों का तांता लगा रहा। यहां पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी की टोली ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और साथ मिलकर होली खेली। इस अवसर पर फगुआ गीतों का गायन हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह होलीमय हो उठा। संजय पांडेय ने सभी को प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।