हसनपुरा में सहयोग शिविर 19 को
हसनपुरा में 19 मई को जिला प्रशासन के निर्देश पर 'सहयोग शिविर' का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे। शिविर में सरकारी योजनाओं की जानकारी और पात्र लाभुकों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा।

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहुली व पियाउर पंचायत में आगामी 19 मई को जिला प्रशासन के निर्देश पर 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि सहुली में उक्त दिनांक को पूर्वाह्न 9 बजे से पियाउर में अपराह्न 1 बजे से तथा पियाउर में अपराह्न 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस कार्य के लिए अधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर ही उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करेंगे। बीडीओ ने बताया कि इस पहल के तहत राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार, पंचायत राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं जलापूर्ति जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी। शिविर में आने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


