Siwan News स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बैठक

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News दरौंदा में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने एक बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस गश्त बढ़ाने पर चर्चा की गई। व्यवसायियों ने आपराधिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए, सीसीटीवी लगाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की सलाह दी गई।

Siwan News स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बैठक

Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना परिसर में रविवार को स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने सुरक्षा को लेकर बैठक की। इसमें दरौंदा बाजार, बगौरा बाजार और डिब्बी बाजार के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी शामिल हुए। बैठक में व्यवसायियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यवसायियों ने पूर्व में हुई आपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस के साथ साझा करते हुए बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की।

सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

बैठक के दौरान व्यवसायियों ने डिब्बी बाजार में वर्ष 2022 में आभूषण व्यवसायी के यहां हुई बमबारी और बगौरा बाजार में आभूषण दुकान में हुई लूट की घटना का उल्लेख किया। व्यवसायियों ने कहा कि आभूषण दुकानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाजार में पुलिस की नियमित गश्ती होने से व्यवसायियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। सीसीटीवी लगाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की सलाह थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने स्वर्ण व्यवसायियों को अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि दुकान के सामने वाहनों को अनावश्यक रूप से खड़ा नहीं करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके अलावा व्यवसायियों को दुकान और आसपास की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था

थानाध्यक्ष ने कहा कि व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है। पुलिस क्षेत्र में गश्ती और निगरानी को और प्रभावी बनाएगी। बाजारों में संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। बैठक में लालबाबू सोनी, अखिलेश सोनी, दीपक सोनी, रतन सोनी, राजेश सोनी सहित अन्य स्वर्ण व्यवसायी मौजूद थे。

सामान्य प्रश्न

✦बैठक में किसने भाग लिया?−
बैठक में दरौंदा बाजार, बगौरा बाजार और डिब्बी बाजार के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी शामिल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने की बैठक