कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, फायर सेफ्टी जांच से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

महाराजगंज में प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की है। अग्निशमन विभाग ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों को चेतावनी दी। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रखने का संकेत दिया है।

 कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, फायर सेफ्टी जांच से मचा हड़कंप

महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

अग्निशमन विभाग की जांच

बुधवार को महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित करीब आधा दर्जन निजी कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की गहन जांच की। अधिकारियों के पहुंचते ही कई संस्थानों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने भवन की क्षमता एवं क्षेत्रफल के अनुरूप अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास द्वार, सुरक्षित आवागमन तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही संचालकों को अग्निशमन विभाग से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) एवं लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

सुरक्षा नियमों का पालन

अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि होटल, कोचिंग संस्थान, बहुमंजिला भवन एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में सरकार द्वारा निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी उपकरण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों को विशेष रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि पर्याप्त वेंटिलेशन, आपातकालीन निकास और सुरक्षित प्रवेश-निकास की व्यवस्था के बिना ऐसे स्थानों पर कक्षाओं का संचालन जोखिमपूर्ण है। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अग्निशमन विभाग की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में सतर्कता बढ़ी है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। निरीक्षण के दौरान अग्नि चालक अजीत कुमार, फायरमैन पुंजय कुमार, प्रीति कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

प्रश्नोत्तर

प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए हैं?
प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्ती शुरू की है और अग्निशमन विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।