हुसैनगंज प्रखंड के 14 उच्च विद्यालयों में सिर्फ दो में आईसीटी लैब

Feb 13, 2026 03:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

गोपालपुर, निज संवाददाता। आठ उत्क्रमित विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज के लिए लगाए गए उपकरणहुसैनगंज प्रखंड के आठ उत्क्रमित विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज के लिए उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही प्रत्येक...

हुसैनगंज प्रखंड के 14 उच्च विद्यालयों में सिर्फ दो में आईसीटी लैब

गोपालपुर, निज संवाददाता। स्मार्ट क्लास के जरिए तकनीकी शिक्षा से लेकर बेसिक शिक्षा तक शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में ग्रामीण इलाके के सरकारी विद्यालय भी पीछे नहीं हैं। मानक व विभागीय गाइड लाइन के अनुसार, संचालित आईसीटी लैब तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने में कारगर साबित हो रहा है। बहरहाल, वहीं हुसैनगंज प्रखंड के 14 उच्च विद्यालयों में दो विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना की गई है, जहां बच्चे कंप्यूटर पर शिक्षा हासिल करते है। ये दोनों उच्च विद्यालय क्रमशः सरेया व बड़रम में स्थित हैं। यहां पर आईसीटी लैब को सुचारू रूप से चलाने के लिए लैब इंस्ट्रक्टर भी रखे गए हैं, प्रत्येक लैब में दस कंप्यूटर लगाए गए हैं।

हालांकि स्मार्ट क्लास के लिए अलग से कोई ऑपरेटर नहीं है, बल्कि विद्यालय के ही दो शिक्षकों को स्मार्ट क्लास के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इनकी देखरेख में स्मार्ट क्लास चलाया जाता है। मुख्यतः 6, 7 व 8 वीं के बच्चों को ही स्मार्ट क्लास में शिक्षा दी जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRural Schools Enhance Education Quality with ICT Labs and Smart Classes
;;;