Siwan News मंदिर में एक माह से चल रहे रुद्राभिषेक का समापन

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News दरौली प्रखण्ड के रहटौआ में रामजानकी शिव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के अंतिम दिन 258 रुद्राभिषेक पूजन का समापन हुआ। 11 बार महादेव का अभिषेक दूध, दही, घी, और अन्य सामग्री से किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और एकता का प्रतीक बना है। अगले साल भी रुद्राभिषेक का आयोजन होगा।

Siwan News  मंदिर में एक माह से चल रहे रुद्राभिषेक का समापन

Siwan News दरौली, एक संवाददाता।| प्रखण्ड के रहटौआ में रामजानकी शिव मंदिर में पवित्र श्रावण मास के समापन पर महादेव मंदिर में एक माह तक हुए 258 रुद्राभिषेक पूजन का समापन अभिषेक के द्वारा किया गया। जिसमें दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत, विजया, गुलाब जल, गंगाजल, इत्र आदि की आवर्ती में महादेव के 11 बार अभिषेक से किया गया। श्रावण मास के अभिषेक की पूर्णाहुति के रूप में यह अभिषेक संपन्न हुआ। मुख्य यजमान डॉ रविशंकर मिश्रा, तारकनाथ मिश्रा, हृदयानंद पांडेय, शिवजी गुप्ता, यशवंत कुशवाहा, शंकर भगवान चौबे, रविन्द्र दुबे, सोनू चौबे, सन्दीप भक्त रहे। यह रुद्राभिषेक आचार्य राधेश्याम दुबे, पशुपति दुबे, धर्मेन्द्र मिश्रा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

डॉ रविशंकर दुबे ने बताया कि भक्ति, आस्था और एकता का यह अनूठा संगम पूरे क्षेत्र में चर्चा और प्रेरणा का विषय बना हुआ है। केस आयोजन की मुख्य विशेषता यह है कि इस अनुष्ठान में रहटौवा, दरौली, नेतवार, बंगरा , पिपरहियाँ, बेलॉव ,गड़वार , करनई, नेपुरा , मझवलिया , मैरवा , बड़हुलिया, गोपालपुर , टड़वा , लार सलेमपुर और देवरिया के श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से रुद्राभिषेक सम्पन्न किये। उन्होंने बताया कि अगले साल भी भी सम्पूर्ण सावन महीने में रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News मंदिर में एक माह से चल रहे रुद्राभिषेक का समापन