Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRPF Seizes Liquor Worth 12 528 from Train Arrests Suspect in Siwan
मौर्य एक्सप्रेस की बोगी से 12 हजार 500 रुपये की शराब बरामद

मौर्य एक्सप्रेस की बोगी से 12 हजार 500 रुपये की शराब बरामद

संक्षेप:

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित गोरखपुर जंक्शन से सम्बलपुर को जाने वाली ट्रेन नंबर 15028 मौर्य एक्सप्रेस से शुक्रवार को टास्क टीम आरपीएफ ने 12 हजार 528 रुपये का शराब बरामद किया है। इस...

Mon, 10 Nov 2025 11:38 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित गोरखपुर जंक्शन से सम्बलपुर को जाने वाली ट्रेन नंबर 15028 मौर्य एक्सप्रेस से शुक्रवार को टास्क टीम आरपीएफ ने 12 हजार 528 रुपये का शराब बरामद किया है। इस मामले में यूपी के देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल निवासी भगवान यादव के पुत्र चंद्र भूषण यादव को गिरफ्तार किया गया है। युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी व स्थानीय प्रभारी निरीक्षक सुबाष चंद्र यादव के निर्देश पर टास्क टीम रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर -सम्बलपुर मौर्या एक्सप्रेस में अपराधिक गतिविधि निगरानी की जा रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची कि जांच के दौरान एक युवक अपने हाथ में एक प्लास्टिक का बोरी लिए दिखाई दिया। शक के आधार पर युवक को रोककर तलाशी ली गयी। इस दौरान बोरी से कुल 10.440 लीटर शराब बरामद किया गया। कुल शराब की कीमत करीब 12 हजार 528 रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार करने में शामिल स्टाफ में मद्य निषेध उत्पाद थाना के निरीक्षक रुपेश कुमार, टास्क टीम के सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस विजय यादव, कांस लक्ष्मण यादव व मद्य निषेध उत्पाद थाना की मका. सृष्टि कुमारी शामिल रहीं।