Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRPF Seizes 33 480 Liters of Illegally Transported Alcohol Worth 40 176 in Siwan
आरपीएफ ट्रेन एस्कार्ट कंपनी ने ट्रेन से 40 हजार रुपये की शराब की बरामद

आरपीएफ ट्रेन एस्कार्ट कंपनी ने ट्रेन से 40 हजार रुपये की शराब की बरामद

संक्षेप:

सीवान में आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी ने 33.480 लीटर शराब बरामद की, जिसकी कीमत 40,176 रुपये है। यह शराब स्थानीय रूट पर एक ट्रेन की बोगी से लावारिस हालत में मिली। इसे छह झोलों में रखा गया था और इसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।

Dec 17, 2025 01:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित एक ट्रेन की बोगी से आरपीएफ ट्रेन एस्कार्ट कंपनी गोरखपुर ने लावारिश हालात में 40 हजार 176 रुपये की शराब बरामद की है। कुल शराब की मात्रा करीब 33.480 लीटर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि कुल शराब की खेप छह झोला में रखा गया था। शराब की खेप स्थानीय उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया। जहां अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि मंगलवार को वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी व प्रभारी निरीक्षक ट्रेन एस्कॉर्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व मुकेश कुमार सिंह के निर्देश पर ट्रेनों में अपराधिक गतिविधि निगरानी की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस क्रम में आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट कम्पनी गोरखपुर पूर्व द्वारा मैरवा- जीरादेई स्टेशनों के बीच ट्रेन नंबर 15280 आनंद विहार से सहरसा को जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस के कोच से संदिग्ध हालात में कई झोला दिखाई दिए। बाद में जांच के दौरान आसपास के यात्रियों से इसके बारे में पूछताछ की गयी लेकिन किसी ने इसे अपना होना नहीं बताया। इसके बाद लावारिस हालात में रखे सभी झोलों को जब्त कर इसकी गहनता से जांच की गयी। कुल छह झोलों में शराब की मात्रा 33.480 लीटर बरामद की गयी और इसकी कीमत करीब 40 हजार 176 रुपए आंकी गयी है। शराब की खेप बरामद करने वाली टीम के सदस्यों में सउनि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सउनि राम मगन, हेका. मुकेश कुमार, का. राजेश यादव, का. बलवीर सिंह यादव, हेका. केके सिंह, का. संतोष यादव व का. शैलेश यादव शामिल है।