
यात्री का छूटा बैग बरामद कर लौटाया
संक्षेप: सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक यात्री का छूटा हुआ बैग आरपीएफ ने बरामद कर लौटा दिया। बैग में लगभग दो हजार रुपये का घरेलू सामान और कपड़े थे। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के आधार पर बैग को लावारिस अवस्था में पाया गया और सही पहचान के बाद यात्री को लौटा दिया गया।
सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रविवार को छूटा एक बैग को बरामद कर आरपीएफ ने यात्री को लौटा दिया। बैग में करीब दो हजार रुपये का घरेलु सामान व कपड़े रखे गए थे। बताया गया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से सूचना मिली थी कि एक यात्री का बैग सीवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर छूट गया है। सूचना पाकर ड्यूटी में तैनात हेका.परमेन्द्र राय द्वारा स्टेशन पर चेक किया। बाद में लावारिस हालत में एक लाल रंग का बैग बरामद किया गया और इसे लाकर पोस्ट पर जमा किया गया। शाम के करीब पांच बजे गुठनी थाना क्षेत्र के मैरीटार निवासी बाबुनन्द रावत उपस्थित हुए और बताए गए कि बैग इनका है।

इधर सत्यापन के बाद बैग लौटा दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




