महादेवा में घर का तोला तोड़कर चोरी
सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। घर के मालिक शहाबुद्दीन अंसारी जब लौटे, तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर के पीछे से घुसकर अलमीरा में रखे सामान...

सीवान, निज प्रतिनिधि। महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम में एक बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बना डाला। बंद घर स्थानीय निवासी शहाबुद्दीन अंसारी का बताया जाता है। बताया जाता है कि घर वाले करीब घर बंद कर कहीं गए थे। जब लौटे तब तक पाया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि चोरों ने घर के पीछे से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कमरे का ताला तोड़कर अलमीरा में रखे सामान भी लेकर भाग गए हैं।
हालांकि, कितने रुपये की संपत्ति चोरी की गयी, इसका आकलन अबतक नहीं हो सका है। बावजूद इसके चर्चा है कि करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी की गयी है। दिन दहाड़े हुए इस चोरी की घटना के बाद लोगों में काफी भय है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए पास के घरों व अस्पताल में लगाए गए सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि फुटेज में कबाड़ी चुनने वाले दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस अनुसंधान कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




