Siwan News समोसा खाने के दौरान बाइक से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चोरी

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक पर रखा डेढ़ लाख रुपये का बैग चोर ने चुराकर फरार हो गया। बैग में नकदी, चेकबुक और स्टांप पेपर शामिल थे। पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

Siwan News समोसा खाने के दौरान बाइक से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ीघाट बाजार में सोमवार की दोपहर बाइक पर रखा डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चोर लेकर फरार हो गया। बैग में नकदी के अलावा चेकबुक और स्टांप पेपर भी रखा था। घटना के बाद पीड़ित ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

घटना की जानकारी

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, खरसंडा गांव निवासी विजय भगत 13 जुलाई की दोपहर सीवान स्थित यूनियन बैंक से चेक के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में टेढ़ीघाट बाजार में उन्होंने बाइक खड़ी कर समोसा खाने के लिए दुकान पर रुक गए। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने बाइक पर रखा रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित ने बताया कि बैग में नकदी के अलावा चेकबुक और कुछ महत्वपूर्ण स्टांप पेपर भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से काफी देर तक बैग की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हुसैनगंज थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

चोरी कब हुई?
चोरी सोमवार की दोपहर हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSiwan News समोसा खाने के दौरान बाइक से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग चोरी