राजद को मजबूत बनाने को आगे आएं : अवधबिहारी
सीवान विधानसभा क्षेत्र में राजद कार्यकर्ताओं का संवाद सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा की, जिसमें पुलों का निर्माण और सड़कों का विकास शामिल है। स्वच्छ गंगा मिशन के तहत दाहा नदी की स्वच्छता का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया।

सीवान,कासं। विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन रविवार को हुआ। राजद कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में संगठन की एकता पर जोर दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए पूर्व विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने लगभग 83 हजार मत दिए। इसके लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार है। शहरी क्षेत्र व बड़हरिया से सटे हुए सीवान विधानसभा के जागरूक मतदाता का, विशेष धनयवाद है, जिन्होंनेअपना बहुमूल्य वोट दिया। उन्होंने कहा कि मुझे विधानसभा के पश्चिमी क्षेत्र से अपेक्षा से कम मत मिले, जहां के लिए कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया।
विधानसभा क्षेत्र में दाहा था व सोन नदी पर सरकार द्वारा प्राप्त करोड़ों की विकास निधि से कई आरसीसी पुलों का निर्माण कराया। क्षेत्र के सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण कराया। स्वच्छ गंगा मिशन के तहत दाहा नदी की स्वच्छता तथा अविरलता के लिए प्रस्ताव दिया, जो केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए गई हुई है। बैठक को पूर्व विधान पार्षद परमात्मा राम, अनवारूल हक़, प्रो. वीरेंद्र यादव, रमेश यादव, प्रो. हारून शैलेंद्र, डॉ. सुनीता यादव, भगवान जी दुबे, मो. अकरम रविंद्र उर्फ गब्बर यादव, पिंकू जायसवाल, अशोक गुप्ता, चंदेश्वर यादव, अमरकांत यादव, चंद्रमा राम, डॉ. शब्बीर अहमद, शाह आलम, सीमा यादव, मकरध्वज यादव, हरिशंकर यादव, ई. शोएब आलम आदि शामिल थे। अध्यक्षता कन्हैया यादव व धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता उमेश कुमार ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


