रघुनाथपुर के विधायक ओसामा सहाब ने होली पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी को दी शुभ कामना
सीवान के रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा सहाब ने होली के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से मिलकर शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने साझा संस्कृति और सौहार्द का महत्व बताया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अपने फेसबुक पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

सीवान। रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा सहाब ने बुधवार को होली के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी से उनके आवास पर मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसकी तस्वीर विधानसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर भी तस्वीरों को शेयर की है। इन दोनों नेताओं के साथ साथ जिले के अन्य नेता भी उपस्थित थे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है : आज होली के पावन पर्व के शुभ अवसर पर ओसामा बाबू का मेरे आवास पर आगमन हुआ। यह माह अत्यंत पवित्र और बरकतों से भरा है—एक ओर रोज़े की इबादत की रूहानियत, तो दूसरी ओर होली के रंगों की खुशियाँ।
हमारी साझा संस्कृति, गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द ही समाज की वास्तविक शक्ति है। आप सभी को होली की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


