चुनाव को लेकर राजद ने कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित
सीवान में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जीरादेई विधानसभा क्षेत्र में एक निजी विवाह भवन में सामाजिक न्याय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं...

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जीरादेई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक निजी विवाह भवन में सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक, आधार,संगठनात्मक ढांचा और संगठन के कार्यों, चुनावी अभियान के बिंदु प्रचार प्रसार एवं चुनावी प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। बताया कि आने वाले चुनाव में कैसे भाजपा को प्रोपगेंडा का जवाब प्रोपगेंडा से दें। मुख्यवक्ता राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्षता और वैचारिक आधार पर टिकी हुए है जब लालू की सरकार बनी तो हमारे नेता ने सभी जाती के लोगों को प्रतिनिधित्व देने का काम किया था।
पहली बार गरीब गुरुवा को अंचल ,थाना, प्रखण्ड जिला स्तर के पदाधिकारी के समक्ष सम्मान दिलाया। चुनावी अभियान के प्रचार प्रसार के मुख्य बिंदु पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। जिलाध्यक्ष इंजीनियर विपीन कुशवाहा ने सभी मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्य व्यक्ताओं ने जो प्रशिक्षण दिया है। उसे कार्यकर्ताओं में एक ऊर्जा का संचार होगा। अध्यक्षता नौतन के प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी, संचालन जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पटेल ने किया। श्रीकांत यादव, जय प्रकाश यादव, दीपक यादव , नवाब अंसारी, राजकिशोर गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद यादव, पारस राम, शम्भू राम, मंटू कुशवाहा, प्रयाग यादव, रघुनाथ चौधरी, राजू कुशवाहा, बाबुदीन आजाद आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।