सामान्य ओपीडी के कुल मरीजों में 35 फीसदी बुखार से पीड़ित

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

सीवान में बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को सदर अस्पताल में ओपीडी के पहले पाली में 270 मरीज पहुंचे, जिनमें 35% बुखार से प्रभावित थे। डॉक्टरों ने 35 मरीजों को डेंगू और टाइफाइड की...

 सामान्य ओपीडी के कुल मरीजों में 35 फीसदी बुखार से पीड़ित

सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ गयी है। इन रोगियों में डेंगू, सामान्य बुखार व टाइफाइड के भी मरीज शामिल हैं। बुखार से पीड़ित मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। शनिवार को भी सदर अस्पताल में इस तरह के रोगियों की संख्या काफी देखने को मिली। आंकड़े के अनुसार सामान्य ओपीडी की पहली पाली में करीब 270 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें करीब 35 फीसदी मरीज बुखार से पीड़ित थे। वहीं, करीब 30 फीसदी बैक पेन से पीड़ित थे। सामान्य ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सभी को इलाज दिया। बताया जाता है कि इनमें अधिकतर रोगी को वायरल फीवर है। 35 को डेंगू व टाइफाइड जांच की सलाह डॉक्टर का कहना है कि मौसम में बदलाव से वायरस जनित बीमारियां बढ़ी है, जिसमें बुखार कॉमन है। डॉक्टर सबसे पहले डेंगू जांच लिख रहे हैं। शनिवार को भी करीब 35 मरीजों की जांच करायी गयी। डेंगू की पुष्टि नहीं होने पर उसका इलाज वायरस जनित संक्रमण मान कर किया जा रहा है। तीन-चार दिनों के बाद भी बुखार नहीं उतरने पर उसकी अन्य पैथोलॉजिकल जांच करायी जा रही है। इन दिनों डेंगू के बढ़े खतरे के कारण बुखार वाले मरीज बिना देर किए अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि मौसम जब भी बदलता है, बुखार कॉमन हो जाता है। क्या कहते हैं डॉक्टर सामान्य ओपीडी में तैनात डॉक्टर सत्यपाल यादव ने बताया कि बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को प्रत्येक सौ रोगियों में से करीब 35 रोगी बुखार से पीड़ित था। इनमें से करीब 35 को डेंगू व टाइफाइड की जांच की सलाह दी गयी। अन्य रोगियों को दो दिन की दवा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।