Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRice Procurement Speeds Up in Siswa 90 Lots Target Set
 सिसवन में 36 एमटी की जगह महज 9 एमटी धान की खरीद

सिसवन में 36 एमटी की जगह महज 9 एमटी धान की खरीद

संक्षेप:

सिसवन। एक संवाददाता।ड क्षेत्र के 12 केन्द्रो पर धान की खरीदारी शुरू की गई है.। जिनमें से 11 पैक्स व एक व्यापार मंडल शामिल है। धान की खरी

Dec 17, 2025 01:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सिसवन। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में धान की खरीदारी अभी काफी धीमा है, लेकिन दो-तीन दिनों से धान की खरीदारी में तेजी आई है। प्रखंड क्षेत्र के 12 केन्द्रो पर धान की खरीदारी शुरू की गई है.। जिनमें से 11 पैक्स व एक व्यापार मंडल शामिल है। धान की खरीदारी शुरू होने में विलंब का मुख्य कारण धान का खेतों से देर से काटना व लक्ष्य का निर्धारण नहीं होना था। इस बार प्रखंड क्षेत्र में लगभग 90 लाट अर्थात 3800 क्विन्टल धान खरीदारी का लक्ष्य है। व्यपार मंडल में धान खरीद का लक्ष्य पूरा भी कर लिया गया है क्योंकि यहां पर बहुत ही काम लक्ष्य दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

11 पैक्सों को 36 सौ एमटी धान खरीदारी का लक्ष्य दिया गया है। फिलहाल प्रखंड क्षेत्र में लगभग 9 एमटी धान की खरीदारी हो पाई है। बीसीओ अभय आनंद ने बताया कि भागर ग्यासपुर कचनार में अकाउंट क्रिएट नहीं होने के कारण यहां धान की खरीदारी शुरू नहीं हुई है तो दो पैक्सों के साथ दो पैक्स टैग किया गया है.। धीरे-धीरे धान की खरीदारी में तेजी आई है। पहले लक्ष्य निर्धारित नही की गई थी। प्रखंड के लिए 38सौ एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है जिसे जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। व्यापार मंडल को मिला है कम लक्ष्य प्रखंड के व्यापार मंडल में धान खरीद का लक्ष्य बहुत ही काम दिया गया है। यहां लगभग 2 एमटी धान का खरीद रखा गया है। जबकि अधिकांश किसान व्यापार मंडल में धान बेचना चाहते हैं। धान देने वाले किसान विनोद सिंह, वशिष्ठ तिवारी, माधव मुरारी सिंह व अन्य ने बताया कि नवंबर माह में हुई बारिश की वजह से दोनों को काफी क्षति हुई है। धान की कटनी काफी देर से हुई है। अभी वे लोग धान को नहीं बेच पाये है। व्यापार मंडल में धान देने के 48 घंटे के अंदर इन लोगों की राशि का भुगतान कर दिया जाता है। जबकि पैक्सो में कुछ समय लगता है। इसलिए वे लोग व्यापार मंडल में ही धन देना चाहते हैं।