Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRevenue Campaign Faces Challenges in Siswa Bihar Delays in Jamabandi Distribution

सिसवन में 16 हजार बंटे जाने हैं जमाबंदी पंजी

सिसवन में राजस्व महाअभियान चल रहा है, लेकिन कर्मियों की उदासीनता और हड़ताल के कारण जमाबंदी पंजी के वितरण में समस्याएँ आ रही हैं। 56612 जमाबंदी में से 40621 का वितरण हुआ है, जबकि लगभग 16000 पंजी अभी भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 2 Sep 2025 01:53 PM
share Share
Follow Us on
 सिसवन में 16 हजार बंटे जाने हैं जमाबंदी पंजी

सिसवन। प्रखंड क्षेत्र में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इस अभियान को लेकर कई परेशानियां सामने आ रही है। कर्मियों की उदासीनता भी सामने आ रही हैं। जमाबंदी पंजी को घर- घर पहुंचाने का जिम्मा विकास मित्र, जीविका दीदी व अन्य कर्मियों को दिया गया है। लेकिन जमाबंदी पंजी वितरण कार्य सर्वे के लिए आए अमीनो को जमाबंदी पंजी का वितरण करना था, लेकिन उन लोगों के हड़ताल पर जाने से थोड़ी परेशानी हो रही है। इसलिए अन्य कर्मियों को लगाया गया है। सीओ पंकज कुमार ने बताया कि कुछ मैन पावर की भी कमी है जिसके कारण शत प्रतिशत जमाबंदी पंजी का वितरण नहीं हो पाया है।

सिसवन प्रखंड में 56612 जमाबंदी है। जिनमें से लगभग 40621 जमाबंदी पंजी का वितरण लोगों के बीच किया जा चुका है। लगभग 16000 जमाबंदी पंजी का वितरण अभी भी किया जाना है। लेकिन जमाबंदी पंजी सभी के पास नहीं पहुंच रहा है। राजस्व महाअभियान के तहत जमाबन्दी पंजी के साथ अन्य प्रपत्र का वितरण हो रहा है। जो हर किसी के पास नहीं पहुंच रहा है। सीओ ने कहा कि बहुत से परिवार बाहर है। घर में ताला जब बंद है। उन लोगों के पास जमाबंदी पंजी पहुंचना काफी मुश्किल कार्य हो रहा है।