एनएच 531 पर गड्ढा मरम्मत का कार्य पूरा, दिया जा रहा अंतिम रूप
सीवान में एनएच 551 के जीर्णोद्धार का कार्य अंतिम चरण में है। छपरा-गोपालगंज तक 95 किलोमीटर लंबी सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। एनएचएआई ने अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे यातायात सुगम हो सके। सुरक्षा के लिए नए सिग्नल लाइट्स और संकेतक भी लगाए जा रहे हैं।

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनएच 551 के जीर्णोद्धार का कार्य अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच रहा है। छपरा-जीरो माइल से गोपालगंज तक की करीब 95 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क को दुरुस्त करने के लिए एनएचएआई ने कमर कस ली है। विभाग अब सड़क निर्माण के साथ-साथ अतिक्रमण और स्वच्छता को लेकर भी कड़े कदम उठा रहा है। एनएचएआई ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि नेशनल हाईवे की जमीन पर पड़ने वाले किसी भी बाजार, चौक या चौराहे पर कोई भी दुकान संचालित नहीं होगी। सड़क के दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचएआई द्वारा संबंधित दुकानदारों को नोटिस दिया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य सड़क को चौड़ा और सुरक्षित बनाना है ताकि यातायात में कोई बाधा न आए। इसको लेकर छपरा बार्डर तक दो सौ से अधिक दुकानदारों को नोटिस दिया जा चुका है। ताकि एनएच की जमीन पर किसी प्रकार की अवैद्ध दुकानें नहीं रहे। साथ ही यातायात व्यवस्था सुगम तरीके से चल सके। सड़क के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने के लिए अब एनएच के किनारे कचरा डंपिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। विभाग ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को सचेत किया है कि हाईवे के किनारे कूड़ा फेंकने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए एनएच पर दोनों तरफ से लगाई गई सांकेतिक लाइटें यात्रियों की सुरक्षा और रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर 220 सांकेतिक सिग्नल लाइटें लगाई गई हैं। ये लाइटें इतनी आधुनिक हैं कि दिन के उजाले में भी जलती रहती हैं। इससे वाहन चालकों को सड़क के मोड़ और किनारों का स्पष्ट आभास होता रहे। इसे साथ ही जहां सड़क का कार्य पूरा हो जा रहा है। वहां जेब्रा क्रासिंग सहित अन्य सांकेतिक बोर्ड को भी लगाया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को पता चलेगा कि कहां धीमी गति से चलना है, और कहां किसी प्रकार का अवरोध नहीं है। इससे जहां सड़क सुसज्जित दिख रही है। वहीं वाहन चालकों के साथ लोगों को सुविधा मिल रही है। इसके अलावा सभी स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट को भी ठीक कर दिया गया है। इस परियोजना को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित छपरा-गोपालगंज मार्ग के निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। पहले चरण में गोपालगंज से सरसर तक की सड़क को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। यह मरम्मत कार्य करीब 78 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। विभाग ने इस परियोजना को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सड़क के सुधरने से छपरा, सीवान और गोपालगंज के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही उत्तर प्रदेश और नेपाल जाने वाले लोगों को भी जर्जर सड़क और लंबे जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। सड़क बनने से आवागमन तेज और सुरक्षित होगा। क्या कहते हैं अधिकारी एनएच 531 का मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। अब सड़क पर कहीं भी गड्ढे नहीं है। साथ ही कई जगहों पर नया पिच का कार्य पूरा कर लिया गया है। साथ ही सांकेतिक लाइट भी लगा दी गई है। सड़क बनाने का कार्य इंखा इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा किया जा रहा है। अब गोपालगंज से सरसर तक सड़क को पूर्ण रूप से अंतिम रूप दिया जाएगा। अर्पित त्रिपाठी, प्रबंधक, इंखा इंफ्रास्ट्रक्चर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


